बलौदा बाजार

चारपहिया वाहनों से बैटरी चोरी की घटनाएं बढ़ीं, एक सप्ताह में कई मामले दर्ज
06-Apr-2026 9:14 PM
चारपहिया वाहनों से बैटरी चोरी की घटनाएं बढ़ीं, एक सप्ताह में कई मामले दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 6 अप्रैल। शहर में चारपहिया वाहनों से बैटरी चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अज्ञात लोगों द्वारा रात के समय वाहनों को निशाना बनाए जाने की जानकारी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते एक सप्ताह के भीतर 6 से अधिक वाहनों से बैटरी चोरी के मामले सामने आए हैं। हाल के एक मामले में अलग-अलग स्थानों पर खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोडक़र बैटरी निकालने की घटना दर्ज की गई है। इससे पहले भी इसी प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाएं योजनाबद्ध तरीके से की जा रही हैं। विभिन्न वर्गों के लोगों के वाहन प्रभावित हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है और गश्त बढ़ाई गई है। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लगातार हो रही घटनाओं के बाद कुछ इलाकों में लोगों द्वारा स्वयं निगरानी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।


अन्य पोस्ट