बलौदा बाजार

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. अपराजिता शर्मा सम्मानित
26-Mar-2026 3:43 PM
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. अपराजिता शर्मा सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 26 मार्च। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए डॉ. अपराजिता शर्मा को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘श्रेष्ठ शोध पत्र’ क्चद्गह्यह्ल क्रद्गह्यद्गड्डह्म्ष्द्ध क्कड्डश्चद्गह्म् ्र2ड्डह्म्स्र से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में दुनिया भर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों की उपस्थिति के बीच डॉ. शर्मा का शोध पत्र अपने गहन विश्लेषण, नवाचार और समाजोपयोगी दृष्टिकोण के कारण विशेष रूप से सराहा गया। निर्णायक मंडल ने उनके कार्य को उत्कृष्टता, प्रासंगिकता और प्रभाव के आधार पर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अपराजिता शर्मा ने कहा, यह मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। एक डॉक्टर होने के साथ-साथ ब्राह्मण परिवार से आने के कारण मेरे संस्कारों में ज्ञान, सेवा और समर्पण का विशेष स्थान रहा है। यह सम्मान मेरे परिवार, गुरुजनों और देश के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने उनके इस सफर में सहयोग दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

डॉ. शर्मा की इस सफलता से उनके संस्थान और क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की उपलब्धियां न केवल देश की वैश्विक पहचान को मजबूत करती हैं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी शोध और नवाचार की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती हैं।


अन्य पोस्ट