बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार,20 मार्च। स्थानीय दशहरा मैदान में ओऐसीस आई वी एफ़ फर्टिलिटी मोबाइल बस से नि:शुल्क नि: संतान दंपति के इलाज एवं चिकित्सा जांच वाहन शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा किया गया। अल्प समय के लिए जांच सुविधा हेतु उपलब्ध वाहन में प्रयुक्त साधन के माध्यम से आवश्यक सलाह दिए जाने शिविर लगाई गई थी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि इस संसार में संतान का सुख सबसे बड़ा सुख है। बच्चों की किलकारी से सभी दंपति परिवार का घर आंगन हमेशा गूंजता रहे, यही इस चिकित्सा शिविर का प्रमुख उद्देश्य है, कहते हुए आयोजक परिवार को शुभकामनाएं दी गई। आयोजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन का शॉल श्रीफल से एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडी सचिव योगेश अग्रवाल सहित मोबाइल वाहन चिकित्सा सेवा से जुड़े चिकित्सक गण एवं स्टॉफ उपस्थित थे।