बलौदा बाजार

कांक्रीट सडक़ निर्माण, पालिकाध्यक्ष व पार्षद ने किया भूमिपूजन
19-Mar-2026 3:22 PM
कांक्रीट सडक़ निर्माण, पालिकाध्यक्ष व पार्षद  ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

बलौदाबाजार,19 मार्च। बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 में सीमेंट कांक्रीट सडक़ निर्माण हेतु नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा श्रीफल तोडक़र भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया गया।

 इस दौरान वार्ड पार्षद सलमान शेख की मांग के अनुरूप उक्त सडक़ निर्माण किए जाने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, इस सडक़ निर्माण के लिए 6.75 लाख की लागत से कार्य कराया जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

 सडक़ निर्माण कार्य से वार्डवासियों में प्रसन्नता का माहौल है, व सभी निवासीजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन व पार्षद सलमान शेख के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

कांक्रीट सडक़ निर्माण हेतु वार्ड क्रमांक 17 के भूमिपूजन के अवसर पर पूर्व मंडी सचिव योगेश अग्रवाल, एवं वार्ड वासी साबिर खान, लखन देवांगन, कमालुद्दीन, आदित्य कसार, सुरेश देवांगन, सहित अन्य वार्ड वासी एवं नागरीकरण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट