बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 19 मार्च। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में विशेष रूप से मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 अंतर्गत जल संचयन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही उपस्थितों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
। ग्राम सभा में ग्राम पंचायतों में स्थापित ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं संधारण हेतु जल प्रभार के निर्धारण का प्रस्ताव पारित कर ग्राम सभा में अनुमोदन किया गया। जल प्रभार की समस्त प्राप्तियां संग्रहित करने के लिए संबंधित पंजियों का संधारण, पेयजल गुणवत्ता परीक्षण पंजी तथा निरीक्षण पंजी के संधारण हेतु चर्चा, ग्राम पंचायतों में निर्मित समस्त प्रधानमंत्री आवासों में शतप्रतिशत् रूफ टॉप रैन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाये जाने हेतु संकल्प पारित किया गया। इसके साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।
ग्राम सभा के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। नोडल अधिकारियों ने सम्बधित ग्राम सभा में उपस्थित होकर कार्यवाही में शामिल हुए और जल संरक्षण की शपथ दिलाई।