बलौदा बाजार

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार
18-Mar-2026 7:39 PM
प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

भाटापारा, 18 मार्च। भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस के अनुसार टीम ने भाटापारा-राजाढार बाईपास तिराहा पर घेराबंदी कर एक कार को रोका। जांच के दौरान वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। मामले में राम नारायण वस्त्रकर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 50 प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 11,500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा कफ सिरप के परिवहन में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 7,16,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट