बलौदा बाजार

भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने आनंद
18-Mar-2026 2:29 PM
भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने आनंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 18 मार्च। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद साहू को मनोनीत किया गया है।

जिससे हर्ष की लहर है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा जिला बलौदा बाजार भाटापारा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के लिए प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद वर्मा भाजपा के जिला अध्यक्ष आनंद यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष

 अश्वनी शर्मा की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के भाटापारा शहर मंडल अध्यक्ष के लिए आनंद साहू को मनोनीत किया गया है। जिस पर उनके समर्थकों व मित्रगण ने उन्हें बधाई प्रेषित की।


अन्य पोस्ट