बलौदा बाजार

श्री रायपुर सीमेंट प्लांट खपड़ाडीह में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पर कई कार्यक्रम
15-Mar-2026 4:01 PM
श्री रायपुर सीमेंट प्लांट खपड़ाडीह में  राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पर कई कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  15 मार्च। श्री रायपुर सीमेंट प्लांट, खपड़ाडीह में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह उत्सव पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों और श्रमिकों को कार्य स्थल पर सुरक्षा स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संयंत्र के यूनिट हेड हुकुमचंद गुप्ता ने सभी कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी को शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य स्थल पर अधिक सतर्कता और सुरक्षा का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि असुरक्षित परिस्थितियों, असुरक्षित कार्यों तथा  ‘नियर मिस ’ की दुर्घटनाओं से सीख लेते हुए दैनिक कार्य व्यवहार का हिस्सा बनना आवश्यक हैं। सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को यूनिट हेड हुकुमचंद गुप्ता, श्रीजन लेडिस क्लब की ममता गुप्ता, अक्षय जैन, मानसिंह कैप्टन, मनोज बागोरिया, चेतन सोमानी, अमित चौहान, चेतन कपाही, रितेश भोगाडे, नित्यानंद शुक्ला सहित अन्य विभाग अध्यक्षों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालक संजीव त्रिवेदी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन इंद्र कुमार कुर्रे ने प्रस्तुत किया

 

कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन कर्मचारी एवं श्रमिकों को सुरक्षा स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया। पूरे सप्ताह के दौरान सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता, सुरक्षा नारा लेखन, सुरक्षा भाषण, खतरों को पहचानने की प्रतियोगिता, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, ड्राइवर ट्रेनिंग वर्कशॉप, अग्निशमन प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल तथा सुरक्षा रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और श्रमिकों ने भाग लिया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए  सुरक्षा का संदेश

सुरक्षा सप्ताह का भव्य समापन 12 मार्च को संयंत्र परिसर में आयोजित समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की सुरक्षा शुरुआत सुरक्षा विमान के शैलेंद्र राठौर द्वारा सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी देने से हुई इसके पश्चात संयंत्र के कर्मचारी श्रमिकों तथा बी.पी.एस. स्कूल के बच्चों ने सुरक्षा से जुड़े गीत प्रस्तुत किए और नुक्कड़ नाटक के माध्यमों से लोगों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट