बलौदा बाजार

विकास कार्यों का लोकार्पण
14-Mar-2026 8:08 PM
विकास कार्यों का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 14 मार्च।
श्री सीमेंट के सीएसआर के तहत श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा ग्राम के अंतर्गत विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का निर्माण इस वर्ष किया गया है। जिसका लोकार्पण विधि विधान से किया गया। जिसमें ग्राम फुंडरडीह में शीतला मंदिर के पास सामुदायिक स्थल का निर्माण, गली कांक्रीटीकरण, वीर बालक दास भवन में रेलिंग एवं टाइल्स फिटिंग, मुक्तिधाम का निर्माण शामिल हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम रायपुर सीमेंट प्लांट के इकाई प्रमुख हुकुमचंद गुप्ता, माइंस हेड अमित चौहान, जनपद सदस्य प्रवीण धुरंधर, अशोक वर्मा, मौजी लाल वर्मा, अवध राम यादव, हीरा रेनू वर्मा, त्रिवेणी सुंदर, सुरेंद्र वर्मा शामिल हुए।

ग्राम पत्थरचुवा में महामाया मंदिर के पास बाउंड्रीवॉल का भी लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। इकाई प्रमुख हुकुमचंद गुप्ता ने कहा कि श्री सीमेंट स्थानीय विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं व इसी प्रकार स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी। हमें साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में गति प्रदान करना हैं।
प्रवीण दुरंधर जनपद सदस्य ने भी उद्बोधन किया। कार्यक्रम में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट से अशोक कुमार वर्मा, अभय प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार बघेल, पंच प्रभु राम वर्मा, गुरु चरण वर्मा, दिलीप यादव, ईश्वर यादव, पवन वर्मा, श्यामलाल वर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, शेष कुमार वर्मा, कृष्ण दास मानिकपुरी, भागुराम बैरागी, रामानंद वर्मा, तुलसी यादव, नितेश राय देव, कुमार राम, दयाराम मारकंडे, जानकी नवरंगे, सागर वर्मा, अगर बाई, अवध राम ध्रुव, रूप ध्रुव, मुन्ना लाल मारकंडे, ज्ञान भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट