बलौदा बाजार

करमदा में 9 दिनी नवधा रामायण स्पर्धा
14-Mar-2026 4:43 PM
करमदा में 9 दिनी नवधा रामायण स्पर्धा

जिपं अध्यक्ष ने जलाई अखंड ज्योत

बलौदाबाजार, 14 मार्च। जनपद पंचायत बलौदाबजार अंतर्गत ग्राम करमदा में 9 दिवसीय श्री नवधा रामायण प्रतियोगिता 10 से 19 मार्च तक आयोजित है। स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल उपस्थित हुई, उनके आगमन पर ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्राम की महिलाओं ने कलश यात्रा करते हुए सम्पूर्ण ग्राम का भ्रमण किया। नवधा रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आकांक्षा जायसवाल ने  अखंड ज्योत जलाकर की।  श्री नवधा रामायण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सुगम संगीत एवं लोक संगीत प्रस्तुत करने वाले टोलियों के लिए अलग-अलग इनाम रखा गया है।

उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने रामायण के महत्व के बारे में बताया और कहा कि भगवान राम की सम्पूर्ण जीवन हमे सत्य के मार्ग पर चलना सीखाती है।

रामायण के प्रत्येक अध्याय हमे श्रेष्ठ जीवन यापन हेतु प्रेरणा देती है।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत सदस्य राजेश कुमार नेताम उपस्थित रहे एवं सरस्वती चंद्रिका वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत करमदा, रामप्रसाद साहू, रामनाथ सोनी, भुखन लाल यादव, माखन वर्मा, चतुर सिंह साहू महावीर साहू, रिखीराम वर्मा एवं अन्य ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट