बलौदा बाजार

नेशनल लोक अदालत शनिवार को
13-Mar-2026 7:20 PM
नेशनल लोक अदालत शनिवार को

बलौदाबाजार, 13 मार्च। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वर्ष 2026 का प्रथम नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित होगी।

लोक अदालतें वैकल्पिक विवाद समाधान के लिये एक मंच है जिसका उद्देश्य विवादों को आपसी समझौते से निपटाना है, बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के, लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, दिवानी मामले,चेक बाउंस के मामले,धन वसूली के मामले मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान का निराकरण होगा, साथ ही ऐसे मामले जो न्यायालय में प्रस्तुत नही हुआ है प्री-लिटिगेशन के माध्यम से निराकरण किया जाएगा- जो बैंक बकाया, विद्युत बकाया, जल एवं संपत्ति कर बकाया टेलिफोनिक बिल इत्यादि। जिला न्यायालय के अतिरिक्त राजस्व न्यायालय एवं तहसील न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा ।

14.03.2026 को नेशनल लोक अदालत की खंडपीठ जिला एवं सत्र न्यायालय में बनेगी साथ ही व्यवहार न्यायालय भाटापारा, सिमगा, कसडोल में भी खंडपीठ का गठन किया गया है। इसके अलावा राजस्व एवं तहसील न्यायालय में भी खंडपीठ का गठन किया गया है। लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों के लिये न्यायालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था किया गया है। वर्ष के प्रथम लोक अदालत में राजस्व, विद्युत, बैंक बकाया, जल कर बकाया एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण को समाविष्ट करते हुये लगभग 27000 प्रकरण नेशनल लोक अदालत के लिये आज दिनांक तक चिन्हांकित किये जा चुके है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार का जनसामान्य से यह अपील है कि नेशनल लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता लेकर उसका लाभ प्राप्त करे और अपने प्रकरणों का निराकरण कराये जिससे नेशनल लोक अदालत के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।


अन्य पोस्ट