बलौदा बाजार

कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
13-Mar-2026 4:45 PM
कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  13 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के पश्चात संगठन की मजबूती एवं संघात्मक पूर्णता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत समस्त बूथ, पंचायत एवं वार्डों में संगठनात्मक ढांचा तत्काल प्रभाव से पूर्ण किए जाने के संबंध में बलौदाबाजार के प्रभारी कन्हैया अग्रवाल का आगमन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बलौदाबाजार में हुआ।

यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी कन्हैया अग्रवाल ने वार्ड, बूथ एवं पंचायत स्तर पर होने वाले संगठनात्मक गठन की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही आगामी 17 मार्च को रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश यदु, कांग्रेस वरिष्ठ नेता परमेश्वर यदु, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा, खिलेन्द्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सिमगा रिंकू भाटिया, ब्लॉक अध्यक्ष भाटापारा दिवाकर मिश्रा, संतोष तिवारी, लखेश साहू, मनीष चंद्राकर पलारी, नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, मंडल अध्यक्ष बलौदाबाजार सुरेंद्र जायसवाल, रविंद्र नामदेव, नीरज बांधे जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, सरजू प्रसाद धृतलहरे, अमर मिश्रा, लवन हेमंत ठाकुर, मानहरण वर्मा मंडल अध्यक्ष भाटापारा, गुरुदयाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष लवन, भानु प्रताप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सुहेला, नंदेश्वर हेमंत वर्मा रोहानसी, टी.आर. वर्मा छेरकापुर, सेवादल के प्रदेश संयुक्त सचिव घनश्याम वर्मा, टीकाराम साहू, रिंकू वर्मा, धर्मेंद्र चंद्राकर, जगमोहन वर्मा, लता पप्पू साहू, तारिणी चंद्राकर, सुमन कोसले, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल साहू, अमर मण्डावी, रसूल बेग, गजेंद्र साहू, विक्रमांदित्य पांडेय महामंत्री सिमगा, चंद्राम निषाद मंडल अध्यक्ष बलदाकछार, लक्ष्मण भारती, शरद कुमार गुप्ता, सुरेश जैन, कोमल साहू, करहीबाजार मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश यदु, आबिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।—&&&&&&&&&


अन्य पोस्ट