बलौदा बाजार

अफीम की अवैध खेती के विरोध में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव
13-Mar-2026 4:44 PM
अफीम की अवैध खेती के विरोध में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 13 मार्च। भाजपा नेताओं के संरक्षण में कथित रूप से हो रही अफीम की अवैध खेती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान बूथ पंचायत एवं वार्ड कमेटी गठन कार्यक्रम बलौदाबाजार के प्रभारी कन्हैय्या अग्रवाल ने इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, दिनेश यदु, परमेश्वर यदु, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा, खिलेन्द्र वर्मा ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू ब्लॉक अध्यक्ष सिमगा रिंकू भाटिया ब्लॉक अध्यक्ष भाटापारा दिवाकर मिश्रा संतोष तिवारी लखेश साहू खिलेन्द्र वर्मा पलारी मनीष चंद्राकर नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख मंडल अध्यक्ष बलौदाबज़ार सुरेंद्र जायसवाल रविंद्र नामदेव नीरज बांधे किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरजू प्रसाद धृतलहरे अमर मिश्रा लवन हेमंत ठाकुर मानहरण वर्मा मंडल अध्यक्ष भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष लवन गुरुदयाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष सुहेला भानु प्रताप वर्मा रोहानसी से नंदेश्वर हेमंत वर्मा छेरकापुर टी आर वर्मा सेवादल के प्रदेश सयुक्त सचिव घनश्याम वर्मा टीकाराम साहू रिंकू वर्मा धर्मेंद्र चंद्राकर जगमोहन वर्मा लता पप्पू साहू तारिणी चंद्राकर सुमन कोसले मंडल अध्यक्ष दीनदयाल साहू अमर मण्डावी रसूल बेग गजेंद्र साहू विक्रमांदित्य पांडेय महामंत्री सिमगा चंद्राम निषाद मंडल अध्यक्ष बलदाकछार लक्मण भारती शरद कुमार गुप्ता सुरेश जैन कोमल साहू करहिबाजार मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश यदु आबिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के संरक्षण में अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। अफीम जैसी प्रतिबंधित फसल की खेती का मामला सामने आना अत्यंत गंभीर है और इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आगे भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट