बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 मार्च। जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में कक्षा 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा की विस्तृत समय सारणी जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर जारी की जाएगी।
परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर संचालन समिति प्रश्न पत्र निर्माण समिति और मार मॉडरेशन समिति का गठन किया गया हैं। इन समितियों की देखरेख में परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। इन कक्षाओं के प्रश्न पत्र बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार किए जाएंगे। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का समुचित मूल्यांकन किया जा सकें।
निर्देशों के अनुसार प्रश्न पत्र तीन अलग-अलग सेट में तैयार किए जाएंगे। जिला स्तरीय संचालन समिति की अनुशंसा पर प्रश्न पत्रों की छपाई कराई जाएगी। मुद्रक द्वारा प्रश्न पत्रों को केंद्रवार विषय वार और कक्षावार सीलबंद लिफाफों में तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को 15 मार्च तक सोप जाएगा। इसके बाद 20 मार्च तक संबंधित संकुल प्राचार्य को प्रश्न पत्रों का विवरण कर दिया जाएगा। जिससे परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को भी रहा दी जाएगी हैं। यदि कोई छात्र वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो उसे पूरक परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा ऐसे विद्यार्थियों को विषय शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं लेकर परीक्षा की तैयारी भी करेंएगे
1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, और 7वीं के लिए विशेष प्रावधान इसके अलावा कक्षा पहली दूसरी तीसरी चौथी छठवीं और सातवीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रावधान किया गया हैं। यदि कोई छात्र पूरा परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण हो जाता है तो उसे पदोन्नति देते हुए अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि उसकी पढ़ाई बंधु ना हो परीक्षा फल तैयार करने के लिए त्रैमासिक छमाही और वार्षिक परीक्षाओं के अंकों को जोड़ा जाएगा। कक्षा पहली से चौथी छठवीं और सातवीं के लिए त्रैमासिक परीक्षा के अंकों का 20फीसदी छमाही और के अंकों का 20फीसदी और वार्षिक परीक्षा के अंकों का 60फीसदी जोडक़र अंतिम तैयार किया जाएगा। वहीं कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए छमाही परीक्षा के अंकों का 30फीसदी तथा वार्षिक परीक्षा के अंकों का 70फीसदी जोडक़र परीक्षा फल घोषित किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्थानीय स्तर पर संबंधित विषय के शिक्षक करेंगे मूल्यांकन कार्य 20 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद हम सूची तैयार कर 30 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की योजना हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा और 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों के अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारी समय पर शुरू हो सकेगी।