बलौदा बाजार
भाटापारा, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ सिख संगठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सिक्ख समाज के बहुत ही सक्रिय एवं ऊर्जावान समाज सेवी अरूण छाबड़ा बंटी को छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन का प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी पुन: सौंपी गई। इस महत्वपूर्ण जि़म्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों में खुशी की लहर है जिससे सभी में उत्साह एवं उमंग का संचार हुआ है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्बारा नियुक्ति की गई जिसमें संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला कार्यकारी अध्यक्ष लवली अरोरा, विक्की अरोरा, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह टोनी, विक्की सलूजा पिथोरा, कोषाध्यक्ष बलजीत सिंह चावला, महासचिव सचिन मोनू सलूजा को सिक्ख समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा सबको जि़म्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर मैं अपने सभी सम्मानीय जनों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिस उम्मीद के साथ जिस विश्वास के साथ हमारे संस्थापक हरपाल सिंह भामरा द्वारा मुझे यह सम्मान दिया गया है जिम्मेदारी दी गई है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।


