बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 26 फरवरी। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य वर्तमान में निरंतर विकास एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के द्वारा जो बजट सदन में प्रस्तुत किया गया है, वह सभी वर्ग के लिए लाभदायक बजट है, इसके साथ ही विकास एवं उन्नति का पर्याय वाला बजट है नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदर्श शहर समृद्धि योजना के अंतर्गत नगर बलौदाबाजार का समुचित विकास किया जाएगा, इसके लिए बलौदाबाजार के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनेकों योजनाओं को बजट में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया।
प्रस्तुत किये गए वार्षिक बजट में बलौदाबाजार में ई ट्रेक बनेगा, साथ ही बी.एड.कॉलेज, दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस का दर्जा, बलौदा बाजार भाटापारा सडक़ निर्माण व चौडीकरण हेतु 25 करोड़ की स्वीकृति, व कन्या महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा, कसडोल गरियाबंद सडक़ निर्माण, व बलौदाबाजार में सियान गुड़ी की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित है बजट से सभी वर्गों को लाभ होगा, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के समस्त मंत्रीगण एवम विधायक गण का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया।


