बलौदा बाजार

15 साल से कबाड़ी के अवैध कब्जे से 5 एकड़ जमीन मुक्त कराया
24-Feb-2026 10:25 PM
15 साल से कबाड़ी के अवैध कब्जे से 5 एकड़ जमीन मुक्त कराया

 कई बार दिया गया था नोटिस, चला बुलडोजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 24 फरवरी। नगरपालिका प्रशासन व राजस्व विभाग, विद्युत विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पटपर रोड स्थित अशफाक कबाड़ी दुकान के अवैध कब्जा को हटाया गया जो कि अवैध कब्जा के रुप मे कबाड़ी का समान 5 एकड़ में फैला हुआ था लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के शहर के अंतिम छोर में स्थित उक्त जमीन को कलेक्टर द्वारा कुल 14 एकड़ की जमीन नगरपालिका को 2012 में आबंटित किया गया था

अवैध कब्जा हटाने दिए थे नोटिस

मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान ने बताया कि पटपर रोड पर स्थित अवैध कब्जा कबाड़ी दुकान के कब्जे को हटाये जाने हेतु नगरपालिका प्रशासन द्वारा लगातार नोटिस दिया गया जिसका कोई भी सकरात्मक जवाब नहीं दिया जाता था एवं उक्त अवैध कब्जा विगत 15 सालों से किया जाना बताया गया। वही मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान ने कहा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के लिये नगरपालिका को अपने अधिकार क्षेत्र स्थित शासकीय जमीन कि आवश्यकता है और भी  शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण करेगा उस पर उचित कारवाई किया जायेगा।

अवैध कब्जा के कारवाई के दौरान कबाड़ी के समान संयुक्त टीम के द्वारा जब्ती किया गया जो कि यह करोड़ों के कबाड़ी समान 5 एकड़ तक फैलाकर अतिक्रण कर रखा गया था जिसमें विभिन्न मशीनरी समान, मिलों से संबंधित समान, मोटरसाइकिल व चारचक्का गाड़ी समान, विद्युत से जुड़े विभिन्न प्रकार के समान के साथ-साथ अन्य कई कीमती समान था। वही ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने जानकारी लेने पर बताया कि कारवाई के दौरान चोरी के समान भी पाया गया जो जांच का विषय है, अतिक्रमण का पैमाना व्यापक स्तर पर होने के कारण आगे भी कारवाई निरन्तर जारी रहेगी।

गौरतलब है कि 5 एकड़ में फैले 15 सालों के इस अवैध कब्जे की कारवाई से अवैध कब्जा धारियों में हडक़ंप मचा हुआ है जो कि आने वाले दिनों में नगरपालिका के जमीन पर लम्बे समय से भारी पैमाने पर अवैध अतिक्रमण कर बैठे अवैध अतिक्रमणधारियों पर आगे भी अतिक्रमण मुक्त कराये जाने हेतु कारवाई जारी रहेगी जो कि इस अतिक्रण मुक्त के कारवाई से अतिक्रमण धारियों मे हडक़ंप मचा हुआ ।

 

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि नगर की शासकीय भूमि जनता की संपत्ति है। इसे किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी उपयोग हेतु अवैध रूप से कब्जा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि नगर के विकास में बाधा भी है। पिछले 15 वर्षों से लंबित इस प्रकरण में बार-बार नोटिस देने के बावजूद सहयोग न मिलने पर आज कठोर कार्रवाई करना आवश्यक हो गया था।

नगर पालिका को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु भूमि की आवश्यकता है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि कानून के पालन एवं नगरहित में की गई है। आने वाले समय में भी जहां-जहां शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाएगा, वहां विधिसम्मत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज के इस कारवाई में तहसीलदार यशवंत राज मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल विद्युत विभाग एई पूजा महिलांग वहीं नगरपालिका कर्मचारियों मे राजस्व निरीक्षक अजय नायडू, गज़हँस ठाकुर, सौरभ ठाकुर,  रवि ध्रुव, सचिन मसीह,  कन्हैया ठाकुर, देव कुमार बंजारे, वैष्णव  राकिब, बाठिया सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट