बलौदा बाजार
रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 24 फरवरी। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने शांति किराना स्टोर मंडी रोड दुकान को निशाना बनाते हुए सटर तोडक़र अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी लगभग 50 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के प्रोपराइटर नितिन गुप्ता ने बताया दुकान रोजाना की तरह रात में बंद कर दी गई थी। देर रात चोरों ने लोहे की सटर को तोडक़र अंदर घुसपैठ की और सीधे काउंटर तक पहुंच गए। गल्ले में रखी नगदी रकम लेकर आरोपी मौके से भाग निकले। सुबह आसपास के लोगों ने टूटा सटर देखा तो दुकानदार को सूचना दी। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल पुलिस को खबर कर जानकारी दी
दुकानदार ने बताया कि गल्ले में करीब 50 हजार चिल्लर सहित रुपये नकद रखे थे, जो पूरी तरह चोरी हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इधर, घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की है कि बाजार क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
बलौदाबाजार सब्जी मंडी में बढ़ती चोरियां, व्यापारी परेशान है पुलिस की निष्क्रियता पर उठे रहे हैं सवाल बलौदाबाजार के प्रमुख सब्जी मार्केट में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। व्यापारियों के अनुसार लगभग हर दो दिन में किसी न किसी दुकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर नगदी और सामान पार कर रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद गश्त बढ़ाने या सीसीटीवी जांच में गंभीरता नहीं दिखाई गई। व्यापारियों का आरोप है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बलौदाबाजार के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू एवं पदाधिकारियों ने मांग की है रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, बाजार क्षेत्र में स्थायी पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था हो सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नियमित की जाए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अभियान चलाया जाए व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। पूर्व में भी व्यापारी ईश्वर की दुकान में तीन बार ताला तोडऩे की घटना घट चुकी है अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस बढ़ती समस्या पर कितनी गंभीरता दिखाता है और व्यापारियों को कब तक राहत मिलती है।


