बलौदा बाजार

रैंप योजना, 3 दिनी प्रशिक्षण 24 से
23-Feb-2026 7:29 PM
रैंप योजना, 3 दिनी प्रशिक्षण 24 से

बलौदाबाजार, 23 फरवरी। भारत सरकार की रैम्प योजना अंतर्गत सेक्टर स्पेसिफिक त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इको टूरिज्म सेक्टर में 24 से 26 फरवरी तक भाटापारा में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन रायपुर अंतर्गत नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर माइक्रो , स्माल एंड मिडियम इंटरप्राइजेज हैदराबाद द्वारा गायत्री शक्तिपीठ, गायत्री मंदिर, बस स्टैंड के पास, भाटापारा में किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण में इको टूरिज्म के इमर्जिंग ट्रेंड्स, होम स्टे, फार्म स्टे, विभिन्न प्रकार के पर्यटन मॉडलों के संगठन एवं संचालन के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल पालिसी 2024-30 के अंतर्गत पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध नीतिगत प्रावधानों एवं प्रोत्साहनों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क है। प्रशिक्षण पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा तथा इच्छुक प्रतिभागियों का नि:शुल्क उद्यम पंजीयन भी किया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जुड़े उद्यमी, महिला उद्यमी, युवा साथी एवं इच्छुक प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 75661 95551 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 24 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे स्थल पर पहुंचकर पंजीयन कर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।


अन्य पोस्ट