बलौदा बाजार

मेडिकल कॉलेज की मांग, छात्राओं ने सीएम को लिखा पत्र
23-Feb-2026 7:27 PM
मेडिकल कॉलेज की मांग, छात्राओं ने सीएम को लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 23 फरवरी। मेडिकल कॉलेज की भाटापारा में स्थापना की मांग को लेकर निरंतर अभियानों का क्रम जारी है,तथा सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा विभिन्न अभियानों के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान इस दिशा में आकृष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम अभियान के तहत जनमानस द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जा रहा है एवं भाटापारा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की जा रही है। क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए उठाई जा रही। इस मांग में विभिन्न संस्थाएं संगठन विशिष्ट जन एवं समस्त जनमानस उत्साह के साथ भागीदारी निभाते हुए नजर आ रहें है। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया एवं भाटापारा में मेडिकल कॉलेज स्थापना का आग्रह किया गया, विद्यालय अधीक्षिका श्रद्धा अग्रवाल का कहना है कि पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुजारिश की गयी है और यह अत्यंत हर्ष का विषय होगा जब आग्रह पूर्ण हो जाएगा एवं आवासीय परिसर में रहने वाले बच्चियों को हम आगे भविष्य में मेडिकल की पढ़ाई भाटापारा में करते देख पाएंगे।


अन्य पोस्ट