बलौदा बाजार
पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में 1709 हुए शामिल, 440 अनुपस्थित
23-Feb-2026 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 फऱवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फऱवरी को किया गया। इस परीक्षा में जिले से 1709 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 440 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी अरुण कुमार सोनकर ने बताया कि परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 7 केंद्र बनाए गए थे जिसमें डी के कॉलेज बलौदाबाजार, मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार, एमडीव्ही स्कूल बलौदाबाजार, पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल बलौदाबाजार, शासकीय महाविद्यालय लवन, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल लवन एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अर्जुनी शामिल रहे। परीक्षा हेतु कुल 2149 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुईं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


