बलौदा बाजार
जिले में 424229 पुरुष व 413478 महिला सहित 837720 मतदाता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 फऱवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में शनिवार 21 फरवरी को जिला अंतर्गत फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सभी विहित स्थानों में किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों को एसआईआर की गतिविधि के संबंध जानकारी दी गई तथा मतदाता सूची की प्रति दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़, क्षेत्र क्रमांक 44 कसडोल, क्षेत्र क्रमांक 45 बलौदाबाजार एवं क्षेत्र क्रमांक 46 भाटापारा के कुल 1105 मतदान केन्द्र अंतर्गत 424229 पुरुष एवं 413478 महिला सहित कुल 837720 मतदाता हैं। 8689 दिव्यांग, 13 तृतीय लिंग एवं 12806 नये मातादाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़ अंतर्गत 140 मतदान केन्द्र,48325 पुरुष एवं 46983 महिला, दिव्यांग 828,नये मतदाता 1320, तृतीय लिंग 1, क्षेत्र क्रमांक 44 कसडोल अंतर्गत 433 मतदान केन्द्र, 175533 पुरुष, 160521 महिला, 3671 दिव्यांग,3 तृतीय लिंग एवं 5823 नये मतदाता, क्षेत्र क्रमांक 45 बलौदाबाजार अंतर्गत 220 मतदान केन्द्र, 82000 पुरुष, 81332 महिला, 1752 दिव्यांग एवं 2054 नये मतदाता,क्षेत्र क्रमांक 46 भाटापारा अंतर्गत 312 मतदान केन्द्र, 118367 पुरुष,115622 महिला, 9 तृतीय लिंग,2538 दिव्यांग एवं 3609 नये मतदाता हैं। प्रारंभिक प्रकाशन अनुसार कुल मतदाता संख्या 821443 जिसमें 416204 पुरुष एवं 405226 महिला मतदाता शामिल थे।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि विजय केशरवानी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से हितेंद्र सिंह ठाकुर, आम आदमी पार्टी से भुवनेश्वर सिंह डहरिया, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी से सुशील बंजारे, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन निशा नेताम मड़ावी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


