बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 फरवरी। बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के पुराना बस स्थित एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘आगाज: एक नई शुरुआत’ रखा गया, जहाँ कनिष्ठ कक्षा नवमीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को उनकी भविष्य की यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद कक्षा 9 वीं के छात्रों ने मनमोहक नृत्य, सुरीले गीतों और एक छोटे से नाटक के जरिए पुरानी यादों को ताजा कर दिया। पुरस्कार और खिताब: विदाई समारोह का मुख्य आकर्षण ‘मिस्टर एंड मिस फेयरवेल’ प्रतियोगिता रही। छात्रों के आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता के आधार पर खिताब बांटे गए।
कक्षा 10वीं के छात्रों ने स्कूल के साथ बिताए अपने अनुभवों को साझा किया। कई छात्रों की आँखें अपने शिक्षकों और दोस्तों से बिछड़ते समय नम दिखीं।
स्कूल क़े संचालक अभिषेक तिवारी के द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा- मंजिल दूर जरूर है पर चलते रहना हमारी फितरत में होना चाहिए।
टुकेश्वर वर्मा के द्वारा बच्चों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई, वहीं स्कूल की प्राचार्या डॉ. एकता शुक्ला के द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा-बोर्ड परीक्षा केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। हमें गर्व है कि हमारे स्कूल के छात्र न केवल शिक्षा में बल्कि अनुशासन और संस्कारों में भी एक्स्ट्राऑर्डिनरी हैं।
आप जहाँ भी जाएँ, स्कूल का नाम रोशन करें।
स्कूल के उप प्राचार्य के द्वारा सभी छात्रों को स्कूल की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में एक शानदार ‘डीजे फन ’और दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया, जहाँ सभी ने साथ मिलकर अंतिम बार यादें संजोईं।
कार्यक्रम को सार्थक बनाने में स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं व अन्य कर्मियों के द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया जिसमे रवि श्रीवास यशवंत वैष्णव, आकांशा पांडेय, प्रिया शुक्ला सपना तिवारी, काजोल ध्रुव, सुशील मनहरे व हरीश साहू का सहयोग सराहनीय रहा।


