बलौदा बाजार

मनरेगा बचाव संग्राम: कांग्रेसियों ने घेरा कलेक्टोरेट
20-Feb-2026 4:02 PM
मनरेगा बचाव संग्राम: कांग्रेसियों ने घेरा कलेक्टोरेट

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 20 फरवरी। गुरुवार को मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत बलौदाबाजार में धरना-प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव किया गया। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ सहप्रभारी विजय जांगिड़ मनरेगा प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर एवं जिला प्रभारी अशोक राज आहूजा की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत गार्डन चौक में विशाल धरना-प्रदर्शन से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी देने वाली ऐतिहासिक योजना है। इसके नाम परिवर्तन का निर्णय जनभावनाओं के विपरीत है तथा इससे योजना की पहचान और मूल उद्देश्य को कमजोर करने का प्रयास प्रतीत होता है।

धरना के पश्चात सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुँचे और शांतिपूर्ण तरीके से घेराव किया। तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मनरेगा के नाम परिवर्तन के निर्णय को तत्काल वापस लेने, योजना को पूर्व स्वरूप में संचालित करने तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों श्रमिक परिवारों की आजीविका का आधार है। यदि सरकार द्वारा नाम परिवर्तन का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन संघर्ष को जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे भाटापारा विधायक इंद्र शाव पूर्व अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व विधायक जनक राम वर्मा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे सुनील महेश्वरी पूर्व जिला अध्यक्ष हितेन ठाकुर पूर्व जनपद अध्यक्ष पलारी खिलेंद्र वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष पलारी गोपी साह, नगर पंचायत अध्यक्ष रोहासी नंदेश्वर साहू संतोष तिवारी अयाज अहमद फारुकी सुखदेव साहू नरेंद्र डहरिया प्रेमशिला नायक सुशी पद्मेश्वरी साहू पल्लवी दुबे प्रेमलता बंजारे डिगेश्वरी नामदेव एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष जय नायक एनएसयू आई शहर अध्यक्ष राहुल नेगी एनएसयूआई सचिव हसदेव वर्मा सहित शहर अध्यक्ष बलौदाबाजार प्रवीण सेन शहर अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ग्रामीण अध्यक्ष अमर मण्डावी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू युधिष्ठिर नायक सहित जिला बलौदाबाजार से आए हुए विभिन्न कांग्रेसीगण किसान मजदूर बहुतायत रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट