बलौदा बाजार

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक
16-Feb-2026 8:38 PM
महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक

पार्थिव शिवलिंगों के रुद्राभिषेक में शामिल हुए नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार क़ो भाटापारा में निर्माणाधीन गौधाम में इस वर्ष आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं पार्षदगणों ने सम्मिलित होकर पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न इस अनुष्ठान में नगर के युवाओं व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। शिव स्तुति और जयघोष से पूरा वातावरण घंटों तक गूंजता रहा, जिससे गौशाला स्थल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

श्री शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर  पार्थिव शिवलिंग में सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ एवं भाटापारा की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की एवं उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्माणाधीन गौधाम भविष्य में धर्म सेवा और गौसंरक्षण का केंद्र बनेगा। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और नगर वासियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

 इस अवसर पर नगर के विकास, जनकल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की गई, जिससे यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर जनहित और नगर की प्रगति का संकल्प भी बन गया, जिसने समृद्ध भाटापारा बनाने के हमारे संकल्प को एक नई उर्जा और दिशा भी दी है।  

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबडिय़ा सभापति कुंजराम कोशले संतीश तलरेजा देवेंद्र साहू मनीष मिश्रा दशरथ साहू पार्षदगण संतीश साहू भुवनसिंग ठाकुर, रामशिला, लिकेश साहू, ठाकुर राम साहू, लैनी, योगेश, अनंत, मोंटू ध्रुव गोवर्धन डहरिया, मनीष पंजवानी चंद्रकांत खूंटे बब्बू मंधान, चंद्रशेखर चक्रधारी, बंटी टंडन पत्रकार मुकेश शर्माआशीष टोडर, गौ सेवक अभिषेक मिश्रा, साकेत उपाध्याय, आकाश पांडेय, रिया मिश्रा, अनिल यादव, गट्टू, खुमेंद्र साहू, धरम शर्मा, सौरभ कामरी,सहित गौ सेवक सपरिवार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट