बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 फरवरी। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे द्वारा समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत प्रस्तावित कलेक्टर घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में एसआईआर में पाई गई गड़बडिय़ों के संबंध में भी चर्चा की गई तथा संबंधित त्रुटियों के सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर सतत संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक उपरांत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष, कृषक कल्याण बोर्ड, शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व अध्यक्ष, पाठ्यपुस्तक निगम, सुनील माहेश्वरी, प्रवीण सेन अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, भानुप्रताप वर्मा अध्यक्ष, सुहेला, गुरुदयाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष, लवन, दयाराम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, कसडोल, दिवाकर मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, भाटापारा शहर, हर्मित भाटिया ब्लॉक अध्यक्ष, सिमगा, जितेंद्र नवरत्न जिलाध्यक्ष अनु.जा., नीलकंठ ध्रुव अध्यक्ष, आदिवासी प्रकोष्ठ, विवेक यदु जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई, जय ठाकुर अध्यक्ष, डीके कॉलेज, प्रभु टंडन, विकास पैकरा प्रभारी महामंत्री, आदिवासी प्रकोष्ठ , गोविंद स्वरूप मिश्रा मंडल अध्यक्ष, पीसीसी, राहुल नेगी शहर अध्यक्ष, एनएसयूआई, कमल पटेल, रामसुंदर जांगड़े, कालिंदी वर्मा, पद्मेश्वरी साहू सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


