बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक रावन का संस्थागत प्रसव पर जागरूकता कार्यक्रम
14-Feb-2026 3:49 PM
अल्ट्राटेक रावन का संस्थागत प्रसव पर जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 14 फऱवरी। अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा मातृ एवं शिशु कल्याण परियोजना के अंतर्गत गर्भवती माताओं एवं उनके परिवारजनों के लिए संस्थागत प्रसव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर ध्रुव के मार्गदर्शन तथा संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार एवं मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

डॉ. रोहणी वर्मा ने प्रतिभागियों को सुरक्षित प्रसव, नियमित एएनसी जांच , संतुलित आहार एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व की जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों (होने वाले माता-पिता) को बैज एवं क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया तथा प्रत्येक गर्भवती माता को उपहार दी गई।

कार्यक्रम को सांस्कृतिक स्वरूप देने हेतु स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक ‘सधौरी रस्म’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 80 से अधिक होने वाले माता-पिता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रावन के आरएचओ मनीषा पटेल एवं प्रदीप कुमार पटेल उपस्थित रहे और ग्रामीण परिवारों को अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव तथा अधिकारी ज्योत्सना पति , रंजय पाण्डेय सीएसआर टीम से सुरेंद्र कुमार यादव , द्वारिका वर्मा , ताराचंद वर्मा , जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, सुनीता निषाद, साहिल बांधे, गुमान साहू का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट