बलौदा बाजार

श्री सीमेंट द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन व पंप हाउस का लोकार्पण
12-Feb-2026 5:33 PM
श्री सीमेंट द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन व पंप हाउस का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 12 फरवरी। ग्राम सेमराडीह में स्थित ग्रामीणों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए श्री सीमेंट द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन एवं पंप हाउस का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

 ग्रामीणों द्वारा समुचित भवन एवं पंप हाउस निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर श्री सीमेंट ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करते हुए उक्त निर्माण कार्य पूर्ण कराया।

इस सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक संस्कृति एवं धार्मिक गतिविधियों के आयोजित हेतु स्थाई मंच उपलब्ध हो सकेगा, वहीं पंप हाउस के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया हैं, जिससे ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

लोकार्पण समारोह श्री सीमेंट के इकाई प्रमुख हुकुमचंद गुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख अनिल कुमार पाठक, अभय प्रताप सिंह, विनोद कुमार देवांगन तथा ग्राम सरपंच प्रेमिला  जितेंद्र वर्मा एवं सरपंच देवनाथ साहू के करकमलों से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सरपंच प्रेमिला जितेंद्र वर्मा ने कहा कि श्री सीमेंट हमेशा ग्राम विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाती रहती हैं। कार्यक्रम में उपसरपंच देवनाथ साहु, पंचगण उत्तर ध्रुव, मंजू साहू, टीका ध्रुव, गिरिजा राजू यगरी, नखराम वर्मा, बाबू राम यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट