बलौदा बाजार
कई युवाओं ने किया कांगे्रस प्रवेश, संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 6 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू का बलौदाबाजार आगमन हुआ। वे राजीव भवन के निर्माण से संबंधित समिति की बैठक एवं मनरेगा बचाव संग्राम के तहत होने प्रस्तावित आगामी कलेक्ट्रेट घेराव हेतु विस्तृत चर्चा में शामिल होने हेतु बलौदाबाजार पहुंचे।
बलौदाबाजार में जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों के नियुक्ति के पश्चात प्रथम जिला आगमन पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं फूल-मालाओं से प्रभारी महामंत्री का स्वागत किया।
राजीव भवन निर्माण समिति की बैठक में जनक राम वर्मा को निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं इस अवसर पर प्रवीण सेन शहर अध्यक्ष एवं दीपक साहू ग्रामीण अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर नवयुवक संगठन चिचोली के भोजराम ध्रुव, धनु ध्रुव, पीताम्बर ध्रुव,बलराम ध्रुव,देवलाल ध्रुव,कुमार ध्रुव एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया, उनका मलकीत सिंह गेंदू एवं शैलेश नितिन त्रिवेदी ने गमछा पहना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर राजीव भवन निर्माण समिति के बैठक में जिला प्रभारी अशोक राज आहूजा जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार सुमित्रा घृतलहरे, कसडोल विधायक संदीप साहू , बलौदाबाजार कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी,पूर्व अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड सुरेंद्र शर्मा,पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश यदु, पूर्व जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे सतीश अग्रवाल ,रवि बंजारे युद्धिथिर नायक,रिंकू भाटिया ,अमर मंडावी, सूर्यकांत वर्मा शेख़ सलमान,सुभाष राव ,सुरेश घृतलहरे,शेखर गुप्ता,रवीन्द्र नामदेव, गोविंद पात्रे, दिगम्बर साहू,चित्रेश्वर साहू यशवंत वर्मा अजय भारती एवं समिति के सदस्य ब्लॉक ,मंडल ,पार्षदगण एवं वरिष्ठ कांग्रेस गण उपस्थित रहे। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


