बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदा बाजार, 2 फरवरी। बलौदा बाजार जैन समाज के के द्वारा नव निर्माण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन नगर में किया जा रहा है, इस आयोजन की माह भर पूर्व से जैन समाज के लोगों ने भव्य तैयारी कर रखी थी, जगह-जगह बनाए गए भव्य स्वागत द्वार व चौक चौराहों को रंगोली से सुसज्जित किये जाने के साथ ही समाज के द्वारा मुनि महाराज के स्वागत में नगर को सुसज्जित किया गया था।
उक्त कार्यक्रम पावन सानिध्य परम पूज्य चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज, मंगल मार्गदर्शन श्रमण मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज स-संघ पधारे हैं ,प्रति दिवस रिसदा रोड स्थित विशाल पंडाल में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का पावन प्रवचन का आयोजन प्रात: एवं दोपहर में किया जाता है, जिसमें भारी संख्या में नगर वासी एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित हो कर प्रवचन का श्रवण करते हैं, नगर में यह भव्य और प्रथम आयोजन जिस मे जैन संतो के आगमन के साथ ही जैन समाज के द्वारा किया जा रहा हैं ,जिसमें जैन संतों का आगमन के साथ ही भगवान के गर्भकल्याणक, जन्म कल्याणक, तप कल्याणक, ज्ञान कल्याणक, व मोक्ष कल्याणक, कुल पांच अर्थात पंच कल्याणक एवं प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जैन समाज के द्वारा नवनिर्मित जैन मंदिर के शुभ शुभारंभ पर पंच कल्याणक महोत्सव में भगवान श्री के गर्भ में आते ही माता को 16 सपने दिखाई देते हैं। जिसमें हाथी , बैल, लक्ष्मी पुष्पमाला,चंद्रमा,सूर्य दरवाजा, कलश, सरोवर ,समुद्र ,विमान रतनो का ढेर एवं स्वर्ण सिंहासन आदि जैसे मंगल प्रतीक सम्मिलित रहते हैं।
यह स्वप्न भावी तीर्थंकर के जन्म यश वैभव धर्म प्रभावों एवं विश्व कल्याण के सूचक माने जाते हैं, 16 सपनों का भावपूर्ण मंचन एवं प्रदर्शन किया जाता है जिसमें संपूर्ण वातावरण भक्तिमय होता है कार्यक्रम के समय मुनि महाराज जी का प्रवचन शाम को 4:00 बजे प्रारंभ होता है ।
आयोजन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारी श्री अजय जामवाल व केबिनेट मंत्री माननीय टंक राम वर्मा जी छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित हुए व आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही दूसरे दिवस के आयोजन में रायपुर लोकसभा के माननीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य रूप से उपथित हुए, व मुनि श्री के आशीर्वाद पश्चात मन्दिर दर्शन किया गया, इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन व समाज के अध्यक्ष संजय जैन, सचिव अमित जैन सहित जैन समाज आयोजन समिति के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। नगर के अन्य जनप्रतिनिधि जिला पंचायत के अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल, जिलाध्यक्ष आनन्द यादव, विजय केशरवानी, नगर पालिका के उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले, सभापति पार्षद हरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र डड़सेना, सतीश पटेल,शेखर गुप्ता, सुरेश घृतलहरे, श्रद्धा मनीष वर्मा, डिगेश्वरी रविन्द्र नामदेव, मंजू फेकर,पार्षद प्रतिनिधि शशिभूषण शुक्ला,सुभाष राव, नगरपंचायत पलारी के पूर्व अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, ने भी आचार्य श्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया व जैन समाज ने सभी उपस्थित प्रमुखों को सम्मनित किया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित सभी ने अन्य समाज के लोगो को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर पुण्य अर्जित करने की अपील की गई,कार्यक्रम स्थल पर समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, वहीं आम नागरिकों की भारी उपस्थिति से पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल था नगर में निकाली गई शोभा यात्रा में माता-पिता, इंद्र इंद्राणी कुबेर रथ में सवार होकर पूरे नगर का भ्रमण किया, जिसमे मातापिता के रूप में रथ पर इंद्रकुमार विमलादेवी जैन,व सौधर्म इंद्र रथ पर दीनेश ममता जैन, सनद कुमार इंद्र रथ पर महेन्द्र मीना जैन, ईशान इंद्र रथ पर नरेंद्र शोभा जैन,ईशान इंद्र रथ पर किशोर अनिता सिंघाई,महायज्ञ नायक प्रदीप चन्द्र प्रीति पाटनी, यज्ञ नायक नितिन जैन रंजना जैन, माहेन्द्र इंद्र संजय डिम्पल जैन, सहित अन्य रथ पर पृथक पृथक भूमिका में समाज के प्रमुख विराजमान थे, इस अवसर पर समाज के लोग दिलीप जैन, अनिल जैन, सुधीर जैन, अजित जैन, अमित जैन, सुमित जैन, ऋषभ जैन, प्रशांत जैन, अजेश जैन जितेंद्र जैन, मितेन्द्र जैन निक्की जैन, सहित अन्य भारी संख्या में उपस्थित हो कर शोभायात्रा का नगर भृमण कराया गया व रोमी साहू एवम पार्षद शेखर गुप्ता सहित अन्य लोगो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर रथ में विराजमान देवगण व समाज के लोगो का सम्मान किया।


