बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 29 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नगरपालिका कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारत देश को आजाद करने वाले वीर क्रांतिकारी व अमर शहीदों को याद किया व भारत के संविधान के महत्व को बताया।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नंदकुमार साहू ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार रखे। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा ध्वजारोहण के पूर्व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई व मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन व उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले का अभिनंदन किया व कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर सभापति, पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों का नगर पालिका के कर्मचारी एवं अधिकारियों के द्वारा पुष्प कुछ भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में सभापति हरजीत सिंह सलूजा,जितेंद्र डड़सेना,मनोज कांत पुरैना,आदित्य गुप्ता, सतीश पटेल, पार्षद कन्हैया सेन, शेखर गुप्ता, सलमान शेख, लोकेश चेलक, गौतम सिंह चौहान, ममता सुभाष राव, रेखा पोषण पटेल, श्रद्धा मनीष वर्मा, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, मंजू फेकर, साहू समाज एवम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, भाजपा नेता योगेश अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि पूर्व पार्षद पोषण पटेल, रवि फेकर, मनीष वर्मा, रविंद्र नामदेव, मुरारी साहू, मयाराम पाल, किशन रजक, वासु ठाकुर, पूर्व एल्डरमैन कृष्णा सेन, निर्मल वर्मा, महेंद्र जैन, सहित अन्य नागरीक गण एवं जनप्रतिनिधि व कर्मचारीगण उपस्थित थे।


