बलौदा बाजार

बेसिक कैम्प प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए जिला के पदाधिकारी
24-Nov-2025 7:16 PM
 बेसिक कैम्प प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए जिला के पदाधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 24 नवंबर। जिला स्तरीय बेसिक कैंप प्रशिक्षण का आयोजन 18 से 24 नवम्बर तक किया जा रहा है। जिसमें चतुर्थ दिवस का शिक्षण योगाभ्यास से किया गया। योगाभ्यास के बाद सुबह का नाश्ता करने के पश्चात् ध्वजशिष्टाचार किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव , राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) के आर कश्यप , कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामाधार पटेल एवं  जिला कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्रा उपस्थित हुए।

स्काउटिंग परम्परा के अनुसार सर्वप्रथम स्कार्फ लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात आशीर्वचन उद्बोधन की कड़ी में जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव ने स्काउट गाइड निस्वार्थ सेवा हेतु हमेशा अग्रणी संस्था के रूप में कार्य करते हुए प्रशिक्षण ले रहे स्काउटर गाइडर की भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शुभकामनाएं दी।

के आर कश्यप ने स्काउटिंग गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यवाहक अध्यक्ष रामाधार पटेल ने सर्वप्रथम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट नियुक्त होने पर जिला बलौदाबाजार के लीडर ट्रेनर के आर कश्यप एवं डॉ. जगदीश कुमार साहू को बधाई देते हुए स्काउटिंग के विकास हेतु मार्गदर्शन दिए। जिला कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने स्काउटिंग में अनुभव साझा करते हुए स्काउटर/गाइडर के कार्यों की सराहना की।

जिला के पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर समस्त प्रशिक्षणार्थी प्रफुल्लित रहे।


अन्य पोस्ट