बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शनिवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। यह अभियान राज्य के सभी जिलों में 31 जनवरी तक चलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी के लिए सम्पूर्ण चाक-चौबंद और पारदर्शी व्यवस्था की गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए इस साल राज्य में 2739 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, भुगतान की सुविधा सुगम बनाने हेतु माइक्रो एटीएम भी स्थापित किए गए हैं। खरीदी के पहले दिन प्रदेश में 18639 क्विंटल धान की खरीदी की गई।
इसी तरह भाटापारा विधानसभा के टिकूलिया एवं लेवई में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश शर्मा ने धान खरीदी केन्द्रो में पहुंच कर धान खरीदी का शुभारंभ इलेक्ट्रानिक मशीन की पूजा-अर्चना एवं धान खरीदी के पहले दिन किसानों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ कर प्रारम्भ किया।
कार्यक्रम को अविनाश शर्मा ने सम्बोधित कर कहा की पारदर्शी प्रक्रिया से हो खरीदी और समय पर भुगतान लक्ष्य उल्लेखनीय है कि - छत्तीसगढ़ सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच सके, समय पर भुगतान पाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सम्मानजनक हो। इसी कड़ी में जिला पंचायत सभापति श्रीकांत जायसवाल ने लेवई में कहा की धान खरीदना सरकार का ध्येय भाजपा सरकार का ध्येय केवल धान खरीदना नहीं। बल्कि, किसान के श्रम का सम्मान सुनिश्चित करना है और यही भावना इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। इस अवसर पर तहसीलदार प्रेमा मिंज, नायाब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल, राजू यादव, ठाकुर राम साहू, बूधेश्वर वर्मा सहित अन्नदाता किसान उपस्थित रहे।


