बलौदा बाजार
पालिकाध्यक्ष अशोक जैन ने पूजा-अर्चना कर दी शुभकामनाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 19 अगस्त। नगर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व घरों में भगवान कृष्ण की मनमोहक साज-सज्जा झूले की सजावट की गई, व देर रात्रि तक पूजा-अर्चना व भजन का आयोजन किया गया।
नेहरू चौक में पार्षद शेखर गुप्ता के द्वारा तथा सर्व यादव समाज के द्वारा भी मटकी फोडऩे व कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यादव समाज द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई।
स्थानीय नगर भवन में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने यादव समाज के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए व 56 भोग का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि अशोक जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व पुहुप राम यदु प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। न.पा. अध्यक्ष अशोक जैन ने यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हुए सभी सनातन धर्म के लोगों को कृष्ण के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृष्ण के जन्म से ही विभिन्न लीलाएं देखने को मिला। बालपन में मातृत्व स्नेह, मित्रता के साथ एक कुशल रणनीति से महाभारत के युद्ध तक में धर्म का साथ निभाते हुए धर्म की रक्षा करने व नीति से अवगत कराया गया व समुदाय को धर्म परायण का संदेश दिया।
सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम व छोटे बच्चों के द्वारा दहीहंडी फोडऩे सम्मान समारोह एवं भगवान श्री कृष्ण जी की कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया, बच्चों के द्वारा अपनी-अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शन कर लोगों को मनमोहक प्रस्तुति दी गई, वहीं नन्हीं सी बच्ची ने सभी का मन मोह लिया। दूसरे चरण में महिला समिति एवं महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भगवान कृष्ण एवं राधा रानी की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भवन से नया बस स्टैंड होते हुए बजरंग चौक वह वापस भवन में समाप्त हुई तत्पश्चात् भगवान कृष्ण की महा आरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शिवराम यादव, दूजे राम यादव, खिक राम यादव,कमलेश्वर यादव, योगेश अग्रवाल भाजपा नेता, एवं सामाजिक कार्यकर्ता गण संजय यादव, पवन यादव, भुरु यादव, शुभम यादव, भंवर यादव, वीरेंद्र यादव, संतोष यादव, दिनेश यादव, अमन यादव, किशोर यादव , यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की कमला यादव ,शीतल यादव ,पुसैया बाई यादव, गीता यादव, रोहिणी यादव, सुनीता यादव, पुष्पा यादव ,एवं समस्त यादव समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।


