बलौदा बाजार

भाजपा का घर-घर तिरंगा अभियान की तैयारियां जोरों पर
09-Aug-2025 10:35 PM
भाजपा का घर-घर तिरंगा अभियान की तैयारियां जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 9 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी बलौदाबाजार शहर व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय बलौदाबाजार में घर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक कार्यशाला सेमीनार का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्त के रूप में क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे।

 तिरंगा यात्रा के प्रभारी दुर्गा महेश्वर अनुसुचित जाति प्रदेश महामंत्री व ग्रामीण मंडल प्रभारी ओमप्रकाश चंद्रवंशी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सहित भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव के उपस्थिति में यह कार्यशाला सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर अथितियों के द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य वक्ता क्षेत्र के विधायक टंकराम वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा 11 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में राष्ट्र व्यापी तिरंगा यात्रा शुरू करेगी। यात्रा का उद्देश्य पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता और देश भक्ति का प्रचार करना है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर सांसद में हुई विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा नेताओं के भाषणों का जनता के बीच प्रचार करना भी है।

 कार्यक्रम के प्रभारी दुर्गा महेश्वर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ चलाये गये इस ऑपरेशन के बाद  बीते तीन महिनों में भाजपा की यह दूसरी तिरंगा यात्रा होगी। इससे पहले पार्टी ने ऑपरेशन खत्म होने के तत्काल बाद 23 मई तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। वहीं 11 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को बनाने कहा गया है।

ग्रामीण मंडल के प्रभारी ओमप्रकाश चन्द्रवंशी ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर ध्वजा फहराना चाहिये, जगह जगह युद्ध नायकों शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाना चाहिए।

 भाजपा के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने का काम इस तिरंगा यात्रा में करना चाहिये स्वतंत्रता संग्राम युद्ध स्मारको से जुड़े स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिये। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलुस निकालकर बटवारे के दौरान मारे गये लोंगो को अपनी अपनी मौन श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम कार्यकताओं को विशेष रूप से करना चाहिये। इस कार्यक्रम को भाजपा के जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने भी सम्बोधित किया।

उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरी तरह राजनीतिक नहीं होगा और ये एक ऐसे मुद्दो पर लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं जिससे सामाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त हो। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष नीलम सोनी, उमेश बाजपेयी, सुनीता वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, मंडल अध्यक्ष द्वय राकेश ध्रुव, रवि वर्मा, मंडल महामंत्री संजय श्रीवास, सहित भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए।


अन्य पोस्ट