बलौदा बाजार

पौधरोपण, संयंत्र को प्लास्टिक मुक्त करने संदेश
08-Jun-2025 8:24 PM
पौधरोपण, संयंत्र को प्लास्टिक मुक्त करने संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदा बाजार, 7 जून। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, इकाई कुकुरदी सीमेंट वक्र्स में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की एवं संयंत्र को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु संदेश दिया।

तकनीकी प्रमुख अभिजीत जोशी ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्लास्टिक कचरे का संयंत्र में वैकल्पिक ईंधन के रूप में को-प्रोसेसिंग के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। वाणिज्य प्रमुख शिवम पोरवाल ने जल संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की महत्ता पर विचार साझा किए। वहीं, माइंस प्रमुख अभिषेक भारद्वाज ने जैव-विविधता संरक्षण एवं सतत विकास (सस्टेनिबिलिटी) के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत संयंत्र के सीमेंट मिल क्षेत्र, मटेरियल गेट एवं खदान में लगभग एक हजार पौधों का रोपण किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बच्चों, महिलाओं और संयंत्र के सभी कर्मचारियों के लिए ड्राइंग, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया एवं संयंत्र के विभिन्न विभागों में टूल बॉक्स टॉक के माध्यम से इस वर्ष के पर्यावरण थीम ‘एंडिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन ग्लोबली’ के तहत लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने हेतु जागरूक किया गया।

 

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। जिसमें कुकुरदी सीमेन्ट वक्र्स की सखी लेडिस क्लब की अध्यक्ष दीपा कुलकर्णी ने सभी महिलाओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण प्रमुख डॉ. अभिषेक मिश्रा, सुरक्षा विभाग प्रमुख राकेश दुबे और सुरक्षा अधिकारी सिबाराम गौड़ा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिविल एवं हार्टिकल्चर के प्रमुख प्रीतम जक्कनवार का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट