बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 24 अप्रैल। स्थानीय साहू समाज छात्रावास भवन में अधो संरचना मद से कार्य कराए जाने नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित पार्षद एवं साहू समाज के पदाधिकारीयों के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया जाने पूजा अर्चना की गई।
वार्ड क्रमांक 21 स्थित साहू छात्रावास की आंतरिक भाग में समतलीकरण मंच निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाया जाना प्रस्तावित है नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन उपाध्यक्ष जितेंद्र महले ,पार्षद अमितेश नेताम, कन्हैया सेन, लोकेश कुमार चेलक, सतीश पटेल, मनोज कांत पुरैना, गौतम सिंह चौहान, आदित्य गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला , रविन्द्र नामदेव ,रवि फेकर, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी, मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव, साहू समाज अध्यक्ष सुनील साहू, संरक्षक रेवाराम साहू छात्रावास समिति अध्यक्ष जीवनलाल साहू, परेटन साहू, देवेंद्र कुमार साहू (डंडी) के द्वारा विधिवत माता कर्मा की तस्वीर की पूजा अर्चना कर श्री फल तोड़ा गया इसके पश्चात मंच निर्माण स्थल पर कुदाल चलकर पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया। विभागीय मंत्री अरुण साव के घोषणा अनुरूप अधोसंरचना मद से कार्य स्वीकृति उपरांत 24.93 लाख की लागत से उक्त निर्माण कार्य कराए जाने भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद्र भोई, उप अभियंता मुगल किशोर साहू ,सामाजिक जन गनपत लाल साहू, हिरावन साहू, अर्जुन साहू ,अधिवक्ता धनंजय साहू ,प्रेम नारायण साहू ,सुरेंद्र साहू (मोहतरा) सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


