बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 अप्रैल। मंगलवार शाम शहर में मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब 7 बजे धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसे दिन भर की भीषण गर्मी और उमस परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। आधे घंटे तक चली इस हालकी बारिश के दौरान बादलों की गडग़ड़ाहट भी सुनाई दी। जिससे वातावरण और भी सुहाना हो गया।
मौसम में आए इस परिवर्तन ने शहरवासियों को गर्मी से कुछ समय के लिए राहत दी है। बदले मौसम का असर तापमान पर भी पड़ा है। बूंदाबांदी और हवा के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों की तुलना में मंगलवार को तापमान में गिरावट देखी गई जिससे गर्मी की तीव्रता में थोड़ी नरमी आई।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगामी दिनों में मौसम में बारिश का लगाया पूर्वानुमान
मौसम विभाग विशेषज्ञ डॉ. एनपी थॉमस के अनुसार आने वाले चार दिनों तक जिले में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चने की संभावना बनी हुई है। उत्तर और मध्य भागों में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं हैं। लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती हैं। वहीं दक्षिणी क्षेत्र में तापमान स्थिर रहने के असर हैं। बीते 24 घंटे में जिले के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर देखा गया है।


