बलौदा बाजार

प्याऊ घर शुरू
15-Apr-2025 7:55 PM
प्याऊ घर शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 15 अप्रैल। जिला संगठन आयुक्त स्काउट सूरज कसार, जिला संगठन आयुक्त गाइड, नेहा उपाध्याय जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट मनीष बघेल जिला प्रशिक्षण गाइड रजनी कला पाटकर विद्यालय के डायरेक्टर नीरज बाजपेयी एवं विकासखण्ड सचिव चूड़ामणि वर्मा के मार्गदर्शन में प्याऊ घर सेवा की शुरुआत की गई।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, राज्य मुख्यालय आयुक्त (गाइड) वंदना तिवारी, एवं डॉ. अजय राव ने प्याऊ घर का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त  खोडस राम कश्यप, जिला संघ बलौदाबाजार के कार्यवाहक अध्यक्ष रामाधार पटेल, जिला कोषाध्यक्ष  पीयूष मिश्रा, नीरज बाजपेयी, जिला सचिव डॉ. जगदीश हीरा साहू, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)  सूरज कसार स्थानीय संघ बलौदा बाजार के कार्यवाहक अध्यक्ष  नरेश केशरवानी, विकासखण्ड बलौदाबाजार सचिव चूड़ामणि वर्मा, स्काउर गंगाराम वर्मा, गाइडर माधुरी श्रीवास सहित बड़ी संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी जिला संगठन आयुक्त सूरज कसार ने दी।


अन्य पोस्ट