बलौदा बाजार

पालिका कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर विदाई
03-Apr-2025 3:32 PM
पालिका कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 3अप्रैल। नगर पालिका में 41 वर्ष की निरंतर सेवा देने के साथ ही कार्य के प्रति निष्ठा रखने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक भुनेश्वर साहू को सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कार्यों की सराहना करते हुए 41 वर्ष नगर पालिका को देने वाले भुनेश्वर साहू को शाल श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया। सेवानिवृत होने के पश्चात आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद्र भोई के द्वारा सम्मान किया गया व पुष्प हार पहनकर अभिनंदन किया गया।

 

विदाई समारोह के अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, मनोज कांत पुरैना, वरिष्ठ नेता टेसू लाल धुरंधर, योगेश, नगर पालिका के लेख लेखपाल दुर्गेश साहू, मनोज कश्यप, उप अभियंता, विनोद यादव, राजस्व प्रभारी प्रसून शर्मा, गणेशाराम पांडे, जितेंद्र सिंह, तुलसीराम यादव, अमित वर्मा, जय वर्मा, राम नरेश मतवाले, किशोर यादव, कैलाश सोनी, कृष्णा डोंगरे, नंदकिशोर नेताम, धनेश पटेल, संजय कुमार साहू, रजनीश मिश्रा, गुरु दत्त तिवारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट