बलौदा बाजार
साय सरकार में पूंजीपतियों की गति, मजदूर की दुर्गति -पप्पू अली
09-Mar-2025 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा /सिमगा, 9 मार्च। बहुजन आन्दोलन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने कहा कि डबल इंजन वाली विष्णु देव साय की सरकार, प्रदेश के श्रमिक भाइयों, बहनों के साथ छलावा कर रही है। विधानसभा के बजट मे श्रमिकों को स्थान ना देना उनके थाली से भोजन छीनने जैसा है। जिसे प्रदेश के हमारे श्रमिक भाई बहन भाजपा की चलाकी को भली भांति समझ रहे है। बीते डेढ़ वर्षों मे विष्णु देव भाजपा की सरकार श्रमिकों के कल्याणार्थ कोई नई योजनाये नहीं ला सकी है जो बहुत ही चिंताजनक है। भाजपा की डबल इंजन वाली विष्णु देव सरकार अपने बजट मे श्रमिक भाइयों बहनों को स्थान ना देकर उनके खुशियों पर पानी फेरने का कार्य किया है जिसकी जितनी निंदा किया जाए वो कम है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


