बलौदा बाजार

छात्रा संसद दिल्ली में राशि त्रिवेदी करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
08-Mar-2025 8:01 PM
छात्रा संसद दिल्ली में राशि त्रिवेदी करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 मार्च को दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रा संसद  का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य -पूरे देश भर में छात्रा प्रतिनिधित्व को बढ़ाना व उन्हें अपनी बात रखने का एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।

छात्रा संसद हेतु पूरे प्रदेश भर में सर्वे अभियान चलाया गया था, जिसके माध्यम से छात्राओं की समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। दिल्ली में आयोजित होने जा रहे छात्रा संसद में पूरे देश भर की छात्रा प्रतिनिधित्व करता शामिल होंगे और महिलाओं से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा करेंगी।

 इस छात्रा संसद में सम्मिलित होने के लिए भाटापारा की राशि त्रिवेदी का भी चयन हुआ है। राशि वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य व एक शोधार्थी हैं।

महिला सशक्तिकरण हेतु किए गए उनके प्रयासों के कारण राशि को वर्ष 2022 में नारी शक्ति शिखर सम्मान  वह वर्ष 2023 में राज्यपाल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।


अन्य पोस्ट