बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 31 जनवरी। बलौदाबाजार पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे वाले सभी 6 प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन सबसे धनी व्यक्ति हैं। वह हर साल करीब डेढ़ करोड़ कमाते हैं। वहीं सबसे ज्यादा आर्थिक पिछड़े उम्मीदवारों में जगन्नाथ पहले हैं। उनके पास नगद 20 हजार है तो बैंक खाते में कुल जमा रकम 50 हजार है।
बलौदाबाजार में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करते वक्त दिए गए हालफनामे के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल के पास नगद 3 लाख पत्नी के नाम पर 50 हजार बच्चे का नाम पर 15 हजार है। हाई स्कूल पास सुरेंद्र के पास पनगांव और बलौदाबाजार में आवासीय भवन और फोर व्हीलर है। जेवर में सोना 100 ग्राम 7.5 लाख चांदी 1000 ग्राम 1 लाख है। बैंक से सुरेंद्र ने 5 लाख का कर्ज भी लिया है। भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन ने विभिन्न इन्वेस्टमेंट फॉर्म में 16.5 लाख इन्वेस्ट किए हैं। लगभग 4.34 लाख बाजार मूल्य की कृषि भूमि 3.70 करोड़ बाजार मूल्य की गैर कृषि भूमि है। उनकी शिक्षा एमएए एलएलबी है। उनकी कुल वार्षिक आय 1.49 करोड़ है। प्रत्याशी भारत भूषण साहू के पास नगद 3 लाख आश्रित के नाम पर 20 हजार बैंक में स्वयं के नाम पर लाख पत्नी के नाम पर 14 लाख एलआईसी में 25 हजार बाइक है।
जेवर में सोना 40 ग्राम 3 लाख पत्नी के पास 25 तोला 18 लाख 75 हजार 1 किलो चांदी 1 लाख है। पनगांव बलौदाबाजार में कृषि भूमि भी है। जगन्नाथ महिलाग के पास नगद 20 हजार पत्नी के पास 5 हजार बैंक में स्वयं के खाते में 50 हजार पत्नी के पास 70 हजार पुत्र के नाम पर 10 हजार जमा है। जेवर में पत्नी के पास 10 ग्राम सोना 50 हजार की चांदी है।
सलोनी गांव में 0.6200 हेक्टेयर कृषि भूमि है। जिसका बाजार मूल्य 10 लाख है। लक्ष्मी साहू के पास नगद 50 हजार बैंक में 2.28 लाख पत्नी के पास 50 ग्राम सोना 3.75 लाख चांदी 100 ग्राम 10 हजार है। लक्ष्मी के पास बलौदाबाजार में 0.397 हेक्टेयर किसी भूमि है। बाजार मूल्य 30 लाख रुपए है। शिव शंकर अग्रवाल के पास 2 लाख नगद पत्नी के नाम पर एक लाख बैंक में 2 लाख है।
5 लाख की एलआईसी पॉलिसी है। पत्नी के पास 5 लाख का सोना और 5 लाख की चांदी है। शिव शंकर अग्रवाल के पास सिंघोड़ा में 5 करोड़ की 25 एकड़ कृषि पिकरीडीह में एक करोड़ की 12 एकड़ गैर कृषि भूमि है।
पंचायत चुनाव 1879 आवेदन दावेदारों का नामांकन
बलौदाबाजार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के विभिन्न पदों के लिए दो दिन में कुल 1879 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्न ऑफिसर के कार्यकाल में जमा किए हैं। 28 जनवरी तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत बलौदाबाजार में जनपद सदस्य के लिए दो सरपंच के लिए 38 और पंच के लिए 328 नामांकन मिले हैं।
जनपद पंचायत भाटापारा में जनपद सदस्य के लिए दो सरपंच के लिए 19 और पंच के लिए 145 नामांकन पत्र भरे गए। सिमगा में जनपद सदस्य के लिए 9.9 सरपंच के लिए 48 और पांच के लिए 5003 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह पलारी में 9 जनपद सदस्य 48 सरपंच और 503 पंच पद के लिए नामांकन हुए। कसडोल में जनपद सदस्य के लिए पंच सरपंच के लिए 29 और पंच के लिए 259 नामांकन आए हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 3 फरवरी तक चलेगी।


