बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 27 जनवरी। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का नाम निर्देशन 27 जनवरी से शुरू हो गया है। 27 जनवरी को ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सीटों के आरक्षण के संबंध में और मतदान केंद्रों की सूची की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रदाय किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3फऱवरी निर्धारित किया गया है।
प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर 4 फऱवरी को निर्धारित है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत प्रथम चरण में जनपद पंचायत भाटापारा,सिमगा, द्वितीय चरण में कसडोल एवं तृतीय चरण में बलौदाबाजार एवं पलारी शामिल है।
बलौदाबाजार में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या कुल 18 एवं जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या कुल 125 है। कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 519, कुल वार्डो की सख्या 6828, कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1398 है।
जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य की कुल संख्या 25, ग्राम पंचायतों की संख्या 106, कुल वार्डो की संख्या 1478, मतदान केन्द्रों की संख्या 277 है। जनपद पंचायत पलारी अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य की कुल संख्या 25, ग्राम पंचायतों की संख्या 102, कुल वार्डो की संख्या 1389, मतदान केन्द्रों की संख्या 275 है।जनपद पंचायत भाटापारा अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य की कुल संख्या 25, ग्राम पंचायतों की संख्या 91, कुल वार्डो की संख्या 1092, मतदान केन्द्रों की संख्या 227 है।जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य की कुल संख्या 25, ग्राम पंचायतों की संख्या 104 है। जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य की कुल संख्या 25, ग्राम पंचायतों की संख्या 116, कुल वार्डो की संख्या 1389, मतदान केन्द्रों की संख्या 326 है। जिला पंचायत सदस्य हेतु 4 हजार रूपए, जनपद पंचायत सदस्य हेतु 2 हजार रूपए, सरपंच हेतु 1 हजार रूपए तथा पंच हेतु 50 रूपए निर्वाचन लडऩे हेतु अभ्यर्थियों के लिए जमा की जाने वाली निक्षेप राशि निर्धारित की गई है परन्तु जहां कोई अभ्यर्थी महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग का सदस्य है वहां विहित धनराशि का केवल आधा भाग निक्षेप राशि जमा करना होगा।


