बलौदा बाजार

जन्मदिन व कार्यकर्ता सम्मान समारोह मना
18-Jan-2025 1:55 PM
जन्मदिन व कार्यकर्ता सम्मान समारोह मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 18 जनवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के सदस्य एवं सभापति कविता कुमलेश देवांगन के नेतृत्व में भाटापारा विधान सभा के नेता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा का जन्मदिन पूरे क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में अपने निवास स्थान पर मनाया, साथ ही क्षेत्र के सभी प्रमुख जन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं का श्रीफल, साल एवं गमछा भेंट कर कविता कुमलेश देवांगन ने सबका सम्मान किया।

इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य कविता कुमलेश देवांगन एवं सभी क्षेत्र वाशियो का बहुत ही हर्षोल्लास से जन्मदिवस मनाने के लिए सबका आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन इंजीनियर के के देवांगन द्वारा ने किया गया और देवांगन ने सभी को जिला पंचायत सदस्य कविता कुमलेश देवांगन के कार्यकाल में सभी से जो आत्मीयता का संबंध बना है उसको अपने जीवन का स्वर्णिम समय बताया। कविता कुमलेश देवांगन और इंजीनियर के के देवांगन दोनों ने ही हमेशा क्षेत्र की सेवा करने की बात कही और कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा भाटापारा शहर के महामंत्री आयशा खान, पूर्व जनपद सदस्य भोला यदु, जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश साहू, हथबंध मंडल अध्यक्ष दौलत पॉल, युवा मोर्चा सुहेला मण्डल अध्यक्ष करण वर्मा, जनपद सदस्य डॉ रामेश्वर वर्मा सहित क्षेत्र के सरपंच गण, समाज प्रमुख एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट