बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 14 जनवरी। भाजपा जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष आनंद यादव की नियुक्ति की है। प्रथम नगर आगमन पर पहले गार्डन चौक बलौदाबाजार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडक़र एवं मिठाई बांटकर फिर कार एवं बाइक रैली से बलौदाबाजार नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद यादव का भव्य स्वागत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यादव ने सभी के प्रति आभार माना है और उन्होंने कहा कि मुझ जैसे कार्यकर्ता को यह महती जिम्मेदारी सौंप कर भाजपा ने दूसरे कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी गौरव बढ़ाया है।
इस नगर भ्रमण में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, शहर मण्डल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, महामंत्री मणिकांत मिश्रा, शशिभूषण शुक्ला, पुरुषोत्तम साहू, दिनेश साहू, योगेश वर्मा, ईशान वैष्णव, रोहित साहू, जितेंद्र माहले, संतोष देवांगन, मयाराम पाल, पोषण पटेल, संजु पटेल, राजू सलूजा, सतीश पटेल, कमल टंडन, कमल भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंजय श्रीवास, प्रणम्य पाण्डेय, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष वासू ठाकुर, महामंत्री तरुण वर्मा, महामंत्री वेदान्त रजक, गौतम चौहान, रितेश यादव, लोकनाथ जायसवाल, अमितेश नेताम, भीम कन्नोजे, घनश्याम भारती, कृष्णा साहू, रोमी साहू, प्रहलाद साय, कमलेश साहू, किशन रजक, आदित्य गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, आकाश सिंह, प्रेम साहू, सौरभ पटेल, विक्की चेलक सहित भाजपा पदाधिकारीगण एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व बलौदा बाजार नगर के जन्य सहित भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


