बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 8 जनवरी। रायगढ़ में हो रहे मुख्यमंत्री कप छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2024-25 में कुल 600 खिलाड़ी हिस्सा लिए जिनमें लाइट कॉन्टैक्ट, प्वाइंट फाइट, किक लाइट ,फुल कॉन्टैक्ट जैसे इवेंट में भाग लिया व छत्तीसगढ़ में शारदा मार्शल आर्ट्स अकादमी बलौदाबाजार ने दूसरे स्थान प्राप्त कर उपविजेता टीम बनी, जिसमें बलौदाबाजार से सिमगा क्षेत्र के 39 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया जिनमें 41 स्वर्ण पदक , 7 रजत व 7 कांस्य पदक हासिल किया।
आरव देवांगन स्वर्ण पदक, सहर्ष ध्रुव 2 स्वर्ण, शैली यादव 2 स्वर्ण स्वेक्षा तिवारी 2 स्वर्ण, सीमा निषाद 2 स्वर्ण,,ख्याति सोनकर 1स्वर्ण 1कांस्य ,विभुति नामदेव 1स्वर्ण 1 रजत,स्वगत यादव 2स्वर्ण, सतीश पाल 1स्वर्ण, अंश गुप्ता 2 स्वर्ण,तरुणनय गायकवाड़ 1स्वर्ण 1कांस्य, यश ध्रुव 1स्वर्ण 1रजत, सागर तुरकर स्वर्ण पदक देवेश रात्रे स्वर्ण पदक, निलेश यादव 1स्वर्ण 1कांस्य, हरीश दुबे 2 स्वर्ण, अलौकिक वरदान लाल 2 स्वर्ण, हरीश निषाद 2 स्वर्ण, तन्मय जैन स्वर्ण पदक, दीपांशु साहू स्वर्ण पदक, रौनक जैन स्वर्ण पदक, नूकल्प साहू स्वर्ण पदक, मानेंद्र सोनकर स्वर्ण,रुद्रांश घोष स्वर्ण, आयुष साहू स्वर्ण पदक, दीपराज साहू स्वर्ण पदक, हयात रज़ा कुरैशी स्वर्ण, अनुराग पल स्वर्ण, संदीप यादव 2 स्वर्ण, प्रियांशी वर्मा 2 रजत, सोहम दास मानिकपुरी रजत, देवांश साहू रजत पदक, रैनी जैन कांस्य पदक, अक्षांश मानिकपुरी कांस्य पदक, केशव देवांगन कांस्य, रवींद्र वैष्णव कांस्य पदक, मोहम्मद आरिज़ कांस्य पदक, अमन सोनी 2 स्वर्ण पदक हासिल किया।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान वो बालोदबाजार सचिव एवं कोच अमन सोनी सहित अन्य जिले के कोच मैनेजर ऑफिसियल उपस्थित थे।


