बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 2 जनवरी। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ का पुनर्गठन सरयू सदन में किया गया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष ऊषा मिश्रा की अनुशंसा पर पूर्व अध्यक्ष स्वर्ण लता त्रिवेदी ने माला पहनाकर अध्यक्ष पद का दायित्व सतत सक्रिय एवं उर्जावान व्यक्तित्व कविता शर्मा को अर्पित किया, वहीं अन्य पदाधिकारीगण जिनमें उपाध्यक्ष भावना मनीष शुक्ला, संगठन सचिव लता अरूण शर्मा, सचिव मीता शर्मा, सह सचिव किरण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सीमा तिवारी, उप कोषाध्यक्ष- शशि पांडे
सांस्कृतिक प्रभारी रश्मि तिवारी, शालिनी तिवारी, सुषमा शर्मा।
मीडिया प्रभारी प्रमुख सरिता मुकेश शर्मा मीडिया प्रभारी ममता दीवान एवं कार्यकारणी सदस्य खगेश शर्मा,लता पांडे,निशा आनंद शर्मा,रत्ना पांडे,आशा तिवारी,शानू पांडे,ज्योति पांडे, तृप्ति शुक्ला,पिंकी शर्मा,मुनिया तिवारी ,साधना मिश्रा, प्रियंका तिवारी, सरोज तिवारी, सुनीला पांडे, अनिता दुबे, अंजली दुबे, संध्या तिवारी सर्व सम्मति से मनोनीत किए गए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को
संरक्षिका निशा नरेंद्र शर्मा, मंजू रतन शर्मा, उषा किरण तिवारी, शशि दुबे।
मार्गदर्शिका सीमा शिवरतन शर्मा, अंजू बसंत भृगु, सीमा अवस्थी, रेखा शर्मा संयोजिका- सुषमा मिश्रा, चंद्र किरण शर्मा, आशा लखन शर्मा, स्वर्णलता त्रिवेदी एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए संगठन के दायित्व के कुशल निर्वहन तथा निरंतर रचनात्मकता की ओर बढ़ते रहने का आव्हान किया गया। मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष कविता शर्मा द्वारा समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के स्नेह एवं सहयोग की कामना की गई।