बलौदा बाजार

बाबा साहेब पर टिप्पणी पर माफी मांगे शाह-पप्पू अली
21-Dec-2024 2:17 PM
बाबा साहेब पर टिप्पणी पर माफी मांगे शाह-पप्पू अली

भाटापारा/सिमगा, 21 दिसंबर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने कहा कि बाबासाहेब संविधान निर्माता हैं देश को दिशा देने वाले महापुरुष है। उनका अपमान, उनके निर्मित संविधान का अपमान देश नहीं सहेगा। गृहमंत्री माफी। अमित शाह और भाजपा के लोगों के दिमाग में जो मनुस्मूति और आरएसएस की विचारधारा है, वह दर्शाती है कि वे बाबासाहेब के संविधान का आदर नहीं करते। हम शाह की टिप्पणी का पुरजोर विरोध करते है।

बाबासाहेब का अपमान देश और देशवासी सहन नहीं करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह पूरे देश से माफी मांगे और अपने पद से इस्तीफा दे। एक ओर सांसद संविधान के 75 गौरवशाली वर्षों पर चर्चा कर रही है वही दूसरी ओर गृह मंत्री शाह ने इस मौके को अम्बेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के साथ कलंकित करने के लिए चुना, वह भी लोकतंत्र के मंदिर में यह भाजपा की जातिवाद और दलित विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन है। यदि 240 सीटों पर सिमटने के बाद उनका व्यवहार ऐसा है, को कल्पना कीजिए कि अगर 400 सीटों का उनका सपना पूरा हो जाता तो उन्हें कितना नुकसान होता।


अन्य पोस्ट