बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 21 दिसंबर। जिले के सभी नगरी निकायों के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को जिला मुख्यालय में किया गया। इस बार की आरक्षण प्रक्रिया में पालिका अध्यक्ष समेत कई पार्षदों का वार्ड आरक्षित हो गया है। जिस कारण से कई दिग्गजों के वार्डों के समीकरण पर असर पड़ सकता है। जिले में नगरीय निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया की जिम्मेदारी कलेक्टर को सौंपी गई थी, वहीं पालिका अध्यक्ष के चुनाव का आरक्षण राजधानी रायपुर में होगा।
बलौदाबाजार नगर पालिका में 21 वार्ड आते हैं। इसमें से 3 ओबीसी 2 ओबीसी महिला 3 एसएससी 1 एससी महिला साथ सामान्य 4 अन्य महिला एवं 1 वार्ड में एससी एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष का वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई सीनियर नेताओं के चुनाव लडऩे के सपने को झटका लगा है।
इन दिग्गजों के समीकरणों पर हो सकता है असर
चितावर जायसवाल अध्यक्ष है। उनके वार्ड सामान्य पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित महिला हो गया। तीन बार के पार्षद रोहित साहू का वार्ड पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित महिला हो गया। संकेत शुक्ला मंडल अध्यक्ष है। इनका वार्ड अनारक्षित से पिछड़ा वर्ग महिला हो गया। जितेन्द्र मोहल्ले का वर्ड भी पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित हो गया। यहां से कोई भी अपना भाग्य आजमा सकेगा।
इस बार चार पार्षदों का वार्ड आरक्षण नहीं बदला
वार्ड क्रमांक 2 अमितेश नेताम अनुसूचित जनजाति वार्ड क्रमांक 5 धर्मेंद्र वर्मा सामान्य वार्ड क्रमांक 8 सतीश पटेल अन्य पिछड़ा वर्ग वार्ड क्रमांक 10 मनोजकांत पुरैना अनुसूचित जनजाति वार्ड क्रमांक 11 कमल टंडन अनुसूचित जाति वार्ड क्रमांक 12 रूपेश ठाकुर आरक्षित अनारक्षित ही है।
इन 17 पार्षदों के वार्डों का आरक्षण बदला, साथ ही समीकरण पर असर
वार्ड क्रमांक 1 गोविंद पात्रे अनुसूचित जाति से अनुसूचित जाति महिला वर्ग क्रमांक 3 संकेत शुक्ला अनारक्षित से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड क्रमांक 4 गौतम ठेठवार अनारक्षित से सामान्य महिला वार्ड क्रमांक 6 रीता केश रवानी अनारक्षित से सामान्य महिला वार्ड क्रमांक 07 अंजलि भारद्वाज अनुसूचित जाति महिला से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 9 मनजीत कौर सलूजा सामान्य महिला से अन्य पिछड़ा वर्ग वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला क्रमांक 14 प्रियंका सोनी अनारक्षित से सामान्य महिला वार्ड क्रमांक 15 डिगेश्वरी नामदेव पिछड़ा वर्ग महिला से अनारक्षित महिला वार्ड क्रमांक 16 गोल्डी मैरिया अनारक्षित से पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड क्रमांक 17 जितेन्द्र महले पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित वार्ड क्रमांक 18 क्रांति दिगंबर साहू अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से अनारक्षित वार्ड क्रमांक 19 रोहित साहू पिछड़ा वर्ग से आनरक्षित महिला वार्ड क्रमांक 20 चितावर जायसवाल पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित महिला तथा वार्ड क्रमांक 21 सुरेंद्र जायसवाल सामान्य से पिछड़ा वर्ग कर दिया गया है।
नगर पालिका भाटापारा
नगर पालिका परिषद भाटापारा क्रमांक 1 अनारक्षित 2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 3 जन अनारक्षित महिला कर अनारक्षित महिला 5 अनारक्षित महिला 6 अनुसूचित जाति 7 8 9 10 अनारक्षित 11 14 15 अन्य पिछड़ा वर्ग 12 13 अनारक्षित 16 अनुसूचित जाति महिला 17 पिछड़ा वर्ग 18 अनुसूचित जनजाति 19 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 20 अनुसूचित जाति 21 अनुसूचित जनजाति महिला 22 अन्य पिछड़ा वर्ग 23 अनारक्षित 24 अनुसूचित जाति 25 अनुसूचित जाति 26 अनारक्षित 27 अनारक्षित 28 अनारक्षित महिला 29 अनुसूचित जाति महिला 30 रन आरक्षित 31 अनारक्षित महिला शामिल है।
नगर पालिका सिमगा
नगर पालिका परिषद सिमगा वार्ड क्रमांक 1 2 3 4 5 आनारक्षित 6 12 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 7 8 9 अनारक्षित महिला 10 अनुसूचित जाति 11 13 14 15 अन्य पिछड़ा वर्ग शामिल है। यहां भी केवल 15 है।
नगर पंचायत लवन
नगर पंचायत लवन वार्ड क्रमांक 1 2 4 7 8 अनारक्षित 3 6 13 अनुसूचित जाति 9 अन्य पिछड़ा वर्ग 10 12 अनारक्षित महिला 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 14 15 अनुसूचित जाति महिला।
नगर पंचायत कसडोल
नगर पंचायत कसडोल वार्ड क्रमांक 1 अनुसूचित जाति 2 10 15 अनारक्षित महिला 3 8 9 12 14 अनारक्षित 4 7 11 अन्य पिछड़ा वर्ग 13 अनुसूचित जाति महिला 6 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 5 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।


